फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ravindra Kumar became the head of non-gazetted employees federation block Swarghat

Bilaspur News: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड स्वारघाट के प्रधान बने रविंद्र कुमार

Mon, 24 Jul 2023 03:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Kumar became the head of non-gazetted employees federation block Swarghat
-सभी विभागों के कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड स्वारघाट के चुनाव रविवार को वन विभाग स्वारघाट के रेस्ट हाउस में हुए। चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम कटवाल, सह चुनाव अधिकारी परवेज खान और जिला संयोजक हंसराज शर्मा की देखरेख में हुए।

बिलासपुर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खंड स्तरीय चुनावों में खंड स्वारघाट के सभी विभागों के कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव में सर्वसम्मति से वन विभाग से रविंद्र कुमार को प्रधान, महेंद्र कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, पशुपालन विभाग से महेंद्र सिंह को उप प्रधान, पंचायती राज विभाग से मेहर चंद को महासचिव, वन विभाग से सुरेश पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसमें वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को पूरा करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सभी विभागों का एक बहुत बड़ा मंच है। इसके साथ सभी विभागों के प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा और सभी की समस्याओं को सामूहिक तौर पर हल करने के प्रयास किए जाएंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिलासपुर को पांच खंडों में बांटा गया है। सभी खंडों के चुनाव पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से हुए। इस अवसर पर कृपाल मराठा, रजनीश कुमार, धर्म सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed