{"_id":"0633fdb17e73dafa4955084550c42b4e","slug":"race-compitition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मीटर में मोनिका दौड़ी सबसे तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मीटर में मोनिका दौड़ी सबसे तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित की गई पांच हजार मीटर दौड़ के लड़कियों के वर्ग में छड़ोल की मोनिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जेजवीं की शशि कुमारी ने दूसरे और छड़ोल की उपासना शर्मा तीसरे स्था पर रहीं।
विज्ञापन
तीन हजार मीटर में बिलासपुर की साक्षी, दधोल की ओसल शर्मा और बिलासपुर की शीतल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
लड़कों के वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में छड़ोल के विजय कुमार, जेजवीं के प्रदीप कुमार और बिलासपुर के पर्व जबकि तीन हजार मीटर दौड़ में बिलासपुर के अखिल, अक्षित और सचिन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कहलूर खेल परिसर में हुई इस दौड़ में 19 वर्ष से कम आयु के करीब 120 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच और तीन हजार मीटर की दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार छह हजार, दूसरा पांच हजार और तीसरा चार हजार रुपये रहा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी 27 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान युवा संयोजक रूप सिंह ठाकुर, अशोक गौतम, नीलम राठौर, नरेंद्र मोहन, हीरा लाल, अनिता शर्मा, शेर सिंह, राजकुमार और अश्वनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।