फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Question on 25th and riot on 26th March in Kathlag

Bilaspur News: कठलग में 25 को सवाल और 26 मार्च को होगा दंगल

Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Question on 25th and riot on 26th March in Kathlag
- दंगल में शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

-हिमाचल, पंजाब सहित अन्य राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कसारू के गांव कठलग (बद्धाघाट) में 25 मार्च को सवाल और 26 मार्च को दंगल का आयोजन किया जाएगा। लोगों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस दंगल में दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित देशभर के पहलवान दमखम दिखाएंगे।

इस दंगल की खास बात यह है कि कुश्तियां शुरू होने से पहले इसमें देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा और शहीदों को नमन किया जाएगा। प्रणाम शहीदां नूं लखदाता दंगल कमेटी बद्धाघाट के प्रधान रविंद्र सिंह पटियाल और कोषाध्यक्ष अशोक पठानिया ने बताया कि दंगल में बड़ी माली, छोटी माली के अलावा एक अन्य माली होगी। इस अन्य माली में हिमाचल प्रदेश के पहलवान ही भाग ले सकते हैं। माली में भाग लेने के लिए पहलवान की आयु सीमा 21 साल तक निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसमें भाग लेने के लिए पहलवानों को 26 मार्च को 2:00 बजे तक अपना नाम पंजीकृत करवाना होगा। उन्होंने बताया कि दंगल में कुश्तियां 1:00 बजे से शुरू कर दी जाएंगी। इससे पहले कमेटी शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी। दंगल में पहलवानों को उचित इनाम राशि दी जाएगी। उन्होंने सभी पहलवानों और इलाका वासियों को इस दंगल के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed