{"_id":"5edfb63c8ebc3e432b5ab43e","slug":"quartine-bilaspur-news-sml335187161","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 8 लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 8 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव आई महिला के परिवार के 6 सदस्यों और दो गाड़ी चालकों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। इन सभी के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए आईजीएमसी भेजे गए हैं। एसडीएम झंडूता मुल्तान सिंह बन्याल ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उचित निर्णय लेगा। वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने व नियमों का पालन करने के साथ ही भीड़ भाड़ से बचे रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बन्याल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार के 6 सदस्यऔर दो चालकों को होम क्वारंटीन कर सैंपल जांच को भेजे गए है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी आगे कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, झंडूता क्षेत्र में महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स की चार टीमें गठित कर घर घर जाकर लोगों से कोरोना के लक्षणों की जानकारी जुटाने के लिए भेज दी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने झंडूता बाजार की 80 दुकानों सहित, झंडूता दुयम, झंडू, रोपड़ी मुकड़ाना के करीब दो सौ घरों में घर घर जाकर लोगों से कोरोना बीमारी के लक्षणों की जानकारी जुटाई। इस दौरान पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवा नंद गोरा,कुलदीप जम्वाल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन चंदेल,सोनू चंदेल, आशा वर्कर सुनीता, अंजू, किरण और ब्यासा देवी मौजूद रहे।