{"_id":"5ebc241e8ebc3e90470cf6e4","slug":"quarantin-red-zone-bilaspur-news-sml332861568","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडजोन से आने वाले होंगे संस्थागत क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडजोन से आने वाले होंगे संस्थागत क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला स्तर पर सहायक आयुक्त बिलासपुर को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 8 अन्य अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किए गए है। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों के रेड जोन से आ रहे व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। इन सभी व्यक्तियों को 14 दिन की निगरानी में रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि ओरेंज तथा ग्रीन जोन से आने-जाने वाले व्यक्तियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। जबकि, पुलिस जिला बद्दी से आने वाले व्यक्ति भी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहेंगे। बताया कि जिला से 1233 प्रवासियों को उनके संबंधित राज्यों में भेजा जा चुका है। इनमें 91 प्रवासियों को आज कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो भी प्रवासी अपने राज्य में जाने के इच्छुक है उन्हें सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के उपरांत वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक राज्य से विशेष ट्रेन के माध्यम से जो लोग जिला ऊना आए है। उनमें से 22 व्यक्ति जिला बिलासपुर से संबंधित है। जिन्हें दो बसों के माध्यम से बिलासपुर लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके ठहरने की व्यवस्था दो स्थानों पर की गई है। जहां पर उनके खाने पीने इत्यादि सभी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके उपरांत उनकी स्वास्थ्य जांच तथा सैंपल इत्यादि लिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वारघाट में हुई घटना की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी करेंगे जांच
बिलासपुर। गत दिन स्वारघाट में हुई घटना की जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को सौंपी गई है। वह मामले की जांच कर पांच दिनों में अपनी रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत करेंगे।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि पुलिस द्वारा भी एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें डीएसपी श्री नयना देवी जी छानबीन कर रहे है। उन्होंने बताया कि जिला में 31 बैरियर है जिसमें से 2 मेजर बैरियर हैं। उन्होंने बताया कि जिला के कोठीपुरा में एम्स निर्माण में लगे हुए 132 प्रवासी अपने राज्यों में जा चुके अन्य प्रवासी कार्य में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवासी अपने-अपने राज्य में जाना चाहते है वे ऑनलाइन आवेदन कर रहे है। उन्हें सभी प्रक्रियाओं पूर्ण करने के उपरांत कर्फ्यू पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सरकारी सेक्टर में चल रहे निर्माण कार्य और मनरेगा कार्यों में भी लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कि की अफवाहों पर विश्वास न करें।