फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pucca Dam will be built on Baigul river at a cost of 57 crores: DM Bareilly

बैगुल नदी पर 57 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का डाम : डीएम बरेली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pucca Dam will be built on Baigul river at a cost of 57 crores: DM Bareilly
खजुरिया (रामपुर)। बरेली के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को खमरिया स्थित बैगुल नदी पर कार सेवा द्वारा बनाए गए तटबंध के कार्य को देखा और किसानों की सराहना की। उन्होंने नाबार्ड द्वारा स्वीकृत करीब 57 करोड़ की धनराशि से शीघ्र ही पक्के बांध का निर्माण कराने का वादा किया। उन्होंने गैरहाजिर नहर विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में कार सेवा द्वारा रविवार को खमरिया स्थित बैगुल नदी पर बनाए गए तटबंध पर सफाई का कार्य शुरू किया गया। दोपहर में डीएम बरेली एसडीएम बहेड़ी राजेश कुमार शुक्ल आदि के साथ पहुंचे। जहां स्वामी विवेकानंद इंटर कांलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तटबंध पर राष्ट्रगान प्रस्तुत कर डीएम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विवेकानंद स्कूल के बच्चों द्वारा बांध के फायदों को लेकर एक निबंध लिखा गया। डीएम ने बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिए। इसके बाद किसानों द्वारा कारसेवा के माध्यम से बनाए गए तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध पर डेढ़ घंटे किसानों के बीच बैठकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों द्वारा कार सेवा के माध्यम से बैगुल नदी पर बनाए गए तटबंध पर पक्का बांध बनवाने के लिए कई वर्ष पूर्व में नाबार्ड द्वारा 57 करोड़ रुपये की जो धनराशि स्वीकृत हुई है, उससे पक्का बांध बनवाने की मांग दोहराई गई। डीएम ने उसके बारे में संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों से बात करने को कहा। इसी बीच उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब किया। सिंचाई विभाग के किसी अधिकारी के मौजूद न होने पर बहुत नाराज हुए और तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि पक्का बांध बनवाने के लिए वह नाबार्ड के अधिकारियों को बुलाकर उनके साथ एक बैठक करेंगे तथा पक्का बांध बनवाने के लिए नाबार्ड के अधिकारियों को अति शीघ्र कहा जाएगा। तटबंध पर कृषि अनुसंधान केंद्र पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सलित तिवारी, डॉ. आशुतोष दुबे व डॉ. रमेश चौहान ने तटबंध पर लगाए जाने वाले पौधों की जानकारी दी।

तटबंध पर वेदप्रकाश कश्यप, ठाकुर कृष्णपाल सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह, बलबीर सिंह गंगवार, सोमपाल सिंह, विश्वदेव गंगवार, भूपराम गंगवार, शंकर सिंह, राजेंद्र गंगवार, गजराज सिंह, त्रिलोचन भट्ट, नरेंद्र सिंह, शगुन, रश्मि, रोशनी, खुशबू, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed