फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Public hearing on the problem of Hydro College land acquisition affected people on 17th

Bilaspur News: हाइड्रो कॉलेज भूमि अधिग्रहण प्रभावितों की समस्या पर जनसुनवाई 17 को

Mon, 30 Oct 2023 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Public hearing on the problem of Hydro College land acquisition affected people on 17th
- भूमि मालिकों ने रखी है रोजगार और उचित मुआवजे की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों की समस्याओं की सुनवाई के लिए 17 नवंबर को ग्राम पंचायत बंदला में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी।

उन्होंने बताया कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के भवन, सड़क और रास्ते के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्विस्थापन के लिए उचित प्रतिकार और पारदर्शिता अधिकार (प्रतिकार पुनर्वास पुनर्विस्थापन और विकास योजना) के नियम 2015 के 7 (6) प्रावधानों के अनुसार जनसुनवाई आयोजित होगी। यह जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को निर्धारित समय पर जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहने का आग्रह किया है। बता दें कि इससे पहले भी भू मालिकों ने भू-अर्जन अधिकारी एवं एसडीएम अभिषेक गर्ग के समक्ष अपनी मांगों को रखा। भू-मालिकों ने जहां कॉलेज में रोजगार की मांग सहित उचित मुआवजे की मांग उठाई। उस समय एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में आगामी कार्रवाई सभी के कल्याण और भलाई को मद्देनजर रखते हुए शीघ्र की जाएगी। हाइड्रो कॉलेज के मुख्य गेट और प्राचार्य आवास का निर्माण किया जाना बाकी है। इसके लिए लंबे समय भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन भूमि मालिकों की ओर से मांगे जा रहे मुआवजे पर बात नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed