फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of villagers

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of villagers
भोट (रामपुर)। एनएचएआई अधिकारियों को पूर्व में वार्ता के बाद ज्ञापन दिए जाने के बावजूद हाईवे चौड़ीकरण के दौरान मंडी व गांवों के सामने डिवाइडर में कट का निर्माण न किए जाने के कारण किसानों को रही परेशानी पर किसान भड़क गए।
विज्ञापन

भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र हुए व किसानों ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर हाईवे में कट न बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में तमाम किसान शुक्रवार सुबह क्षेत्र के सनकरा गांव में एकत्र हुए और पंचायत का आयोजन किया। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि एनएचएआई व सद्भाव इंजीनियरिंग के अधिकारियों को पूर्व में ज्ञापन देने व वार्ता के बाद कट बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके हाईवे चौड़ीकरण के दौरान बिलासपुर व थूनापुर मंडी तथा धनोरा मोड़ पर कट का निर्माण नहीं किया जा रहा है। दोनों ही जगह पर मटर की मंडी वह अन्य फसलें खरीदी बेची जाती हैं। कट न होने के वजह से किसानों के रांग साइड आने के कारण हादसों का भय बना रहता है। एक सप्ताह के भीतर कट बनाने की कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई, तो किसानों द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संतोष कुमार सिकदार, सलीम वारसी, आसिम रजा, रईस अहमद, गुड्डू, आरिफ, दयाशंकर, लतीफ अहमद, शफीक अहमद, शरीफ अहमद, नजाकत अली, जाकिर वारसी, रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed