फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of minister

यूपी: लोगों ने किया राज्यमंत्री के काफिले का घेराव, कीचड़ से भरी सड़क पर उतारकर बताई समस्या

Sun, 29 Aug 2021 02:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 02:08 PM IST
सार

दुकानदारों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को रोककर उनका घेराव कर लिया और उन्हें कीचड़ में ही गाड़ी से उतार लिया। राज्यमंत्री ने कीचड़ में पैदल चलकर लोगों की समस्या को देखा और निस्तारण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
protest of minister
कीचड़ में उतरे राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के नैनीताल हाईवे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले जर्जर रोड पर शनिवार सुबह बारिश होने की वजह से कीचड़ हो गई थी। दुकानदारों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को रोककर उनका घेराव कर लिया और उन्हें कीचड़ में ही गाड़ी से उतार लिया। राज्यमंत्री ने कीचड़ में पैदल चलकर लोगों की समस्या को देखा और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर राज्यमंत्री अपने काफिले के साथ सीएचसी में गैस रिफलिंग प्लांट का उद्घाटन करने जा रहे थे। अस्पताल रोड पर लोगों ने राज्यमंत्री का घेराव कर लिया। उन्होंने राज्यमंत्री को गाड़ी से कीचड़ में ही उतार लिया और ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वाले लोगों का आरोप था कि नगर पालिका प्रशासन सड़क का निर्माण नहीं कर रहा है। वह लोग कई बार नगर पालिका में शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन


उनका आरोप था की नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं हैं। उन्होंने सड़क दिखाते हुए कहा कि दलदल में सुबह से तमाम लोग वाहनों समेत गिर चुके हैं और लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। डीएम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि 10 दिन में वह सड़क का तेजी से निर्माण कराएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने लोगों को समझाया की दो सप्ताह में रोड का निर्माण हो जाएगा और ईओ का भी वह इंतजाम कर रहे हैं। शिकायत करने वालों में सभासद अमित शर्मा, इंद्रजीत सिंह, संदीप जैन, सुखविंदर सिंह, महावीर, तिलकराज जैन, विपिन अग्रवाल, सलीम अहमद, संतोष सिंह, चरणजीत, मनोज गुप्ता आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed