फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of farmers in bilaspur

किसानों ने बिजली निगम पर वादा खिलाफी आरोप लगाकर एसडीओ का किया घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in bilaspur
बिलासपुर। धनौरा क्षेत्र में सोमवार की रात बिजली की आपूर्ति न होने से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को अशोकनगर स्थित बिजली घर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने एसडीओ का घेराव किया। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर उन्होंने धरना समाप्त किया।

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे भारतीय किसान यूनियन अंबावता के ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह ढिल्लो, जिला सचिव बलजीत सिंह, ब्लाक महासचिव हरवीर सिंह के नेतृत्व में धनौरा गांव के किसान अशोकनगर बिजली घर पहुंचे। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कहा कि आश्वासन के बाद भी सोमवार की रात विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भाकियू के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीओ देहात गौरव कुमार का घेराव किया। उन्होंने बिजली की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा। धरना देने व घेराव करने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिकदार, विधान विश्वास, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, स्वर्ण सिंह, जोगिंदर सिंह, हरवीर सिंह, कश्मीर मसीह, रछपाल सिंह, नितिन पाल, जगतार सिंह, नरेश कुमार गौतम, अली हसन, हीरालाल, गुरु प्रताप सिंह, गौतम दास, राजेंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, तेजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, कैलाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed