फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest

सबका साथ अपनों का विकास भाजपा की कार्यप्रणाली: धर्माणी

Thu, 03 Dec 2020 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
protest
घुमारवीं में धरने के बाद लोगों को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेश धर्माणी - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस का किसानों के समर्थन में 24 घंटे का धरना प्रदर्शन वीरवार सुबह करीब 12 बजे समाप्त हो गया। धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के नेतृत्व में नगर परिषद के प्रांगण में दिया गया है। कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को जकर कोसा गया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। नए किसान कानूनों पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार बातें और नारा तो सबका साथ सबका विकास का देते हैं। लेकिन अब यह सबका साथ अपनों का विकास लग रहा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और यह अडाणी और अंबानी को खुश करने लगे हुए हैं। कांग्रेस ने कहा कि अन्नदाता का अपमान कतई भी सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र की तानाशाही सरकार इस काले व तानाशाही कानून को निरस्त करे।
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो काले कानून बनाए गए हैं वह किसान विरोधी है। कांग्रेस सरकार के समय में किसानों को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। उन्हें आज छीना जा रहा है और उनके ऊपर कई अत्याचार किए जा रहे हैं। धर्माणी ने कहा कि भाजपा वालों की करनी और कथनी मे अंतर है तथा किसान मजबूर होकर अपने हक के लिए सड़कों पर उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस अंजना धीमान, ब्लॉक कांग्रेस जागीर सिंह मेहता, ब्लॉक महिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, दिनेश शर्मा, गीता महाजन, संत पाल, गनी मुहम्मद, मनोहर लाल, श्याम शर्मा, विजय सिंह चंदेल, विनोद चंदेल, राजपाल, मनोहर लाल, पवन जम्वाल, प्रकाश महाजन, प्रेम लाल खाची, राजेंद्र ठाकुर, नंदलाल, राजेंद्र भारद्वाज, सुभाष शर्मा, दीपक पटियाल, संजीव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed