फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   programme by ladies in bilaspur

राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि : गायत्री

Tue, 20 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
programme by ladies in bilaspur
सुन्हाणी में हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर सुन्हाणी की ओर लखपति मैरिज पैलेस सुन्हाणी में मंगलवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रक्षा धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते पूर्व पंचायत प्रधान गायत्री गौतम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को शताब्दी वर्ष की बधाई दी। कहा कि राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के संरक्षण में सरस्वती विद्या मंदिर जैसे संस्थानों की भूमिका की सराहना की। मुख्य वक्ता सीमा कौंडल व उषा शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ ने एक सदी से चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के माध्यम से समाज को संगठित किया है। उन्होंने सप्त शक्ति के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सप्त शक्ति संगम की प्रांत संयोजक सुनीला ने नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि नारियां ही अपने बच्चों को नशे से बचा सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जोगिंद्र महाजन की देखरेख में संपन्न हुआ। महिला मंडल मनण, महिला मंडल सुन्हाणी, महिला मंडल शीतला, महिला मंडल ठाकुरद्वारा ने देशभक्ति भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर संतोष चंदेल, रीना शर्मा, सुशीला चंदेल, ब्यासा शर्मा, कंचन शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed