{"_id":"68dbdd8b22092b790904f450","slug":"proclaimed-offender-arrested-in-fraud-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145557-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धोखाधड़ी के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धोखाधड़ी के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
Tue, 30 Sep 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बंगलुरु से पकड़ा
कोर्ट ने 2023 में किया था उद्घोषित अपराधी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना क्षेत्र के एक धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने बंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से विशेष अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित सिंह चंदेल (26) गांव बरसंड (हीरापुर) झंडूता के रूप में हुई है। आरोपी को 26 सितंबर, 2025 को सुबह करीब 8:45 बजे यमलूर, थाना मरथाहल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक) से दबोचा गया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड हवलदार रवि कुमार, हेड हवलदार राकेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गौरतलब है कि रोहित सिंह चंदेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट झंडूता ने 28 दिसंबर, 2023 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोपी पर लोगों को धोखाधड़ी के जरिए ठगने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन आरोपी लंबे समय तक फरार रहा। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि अदालत में लगातार पेश न होने पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।