{"_id":"6a33f5d9ec72a822e5073f6d","slug":"problems-increased-as-water-from-the-main-road-flowed-towards-the-bhandodi-connecting-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162013-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मुख्य सड़क का पानी भंदोड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मुख्य सड़क का पानी भंदोड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने से बढ़ी परेशानी
Thu, 18 Jun 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
भंदोड़ी संपर्क मार्ग समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते कोटलू के ग्रामीण। संवाद
निकासी व्यवस्था की मांग, ग्रामीणों ने विभाग को सौंपा ज्ञापन
विभाग के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के कोटलू गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग झंडूता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर भंदेड़ी संपर्क मार्ग समस्या के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद ग्रामीणों ने वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार के माध्यम से अधिशाषी अभियंता झंडूता को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर हल्की बारिश होते ही पानी भंदेड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने लगता है। पानी के तेज बहाव के कारण संपर्क मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही यह पानी नीचे स्थित आवासीय क्षेत्र और कृषि योग्य भूमि में पहुंचने से खेतों को भी क्षति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से विभाग को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने विभाग से जल्द पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने और संपर्क मार्ग की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। इस मौके पर जरनैल सिंह, बलवीर, केशवानंद, भूरी सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, फूला देवी, प्रोमिला ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।