{"_id":"60845db28ebc3ed7043338ea","slug":"prize-to-jila-parishad-bilaspur-bilaspur-news-sml3684616112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल उपाध्याय योजना में बिलासपुर जिप प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल उपाध्याय योजना में बिलासपुर जिप प्रथम
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान और सचिव शशि बाला को प्रशस्ति पत्र देते उपायुक्त।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय योजना में बिलासपुर जिप प्रथम
पीएम मोदी ने ऑनलाइन कार्यक्रम में जिप के खाते में डाली 50 लाख इनामी राशि
वर्ष 2019-20 में किए गए कार्यों के आधार पर मिला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया। देश में प्रथम आने वाली संस्थाओं के खातों में पुरस्कार राशि ऑनलाइन स्थानांतरित की गई। जिला परिषद बिलासपुर को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत पुरस्कार योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये और प्रमाण पत्र मिला।
वर्ष 2019-20 में किए गए कार्यों के आधार पर जिला परिषद बिलासपुर ने अपना आवेदन ऑनलाइन प्रेषित किया था। जिला परिषद बिलासपुर को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत पुरस्कार योजना के तहत प्रथम पुरस्कार मिला। प्रधानमंत्री ने जिला परिषद के खाते में इनामी राशि ऑनलाइन स्थानांतरित की। भारत सरकार की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र उपायुक्त रोहित जम्वाल से जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान और सचिव शशि बाला ने प्राप्त किया। बता दें कि जिला परिषद बिलासपुर ने राष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार वर्ष 2016-17 में भी हासिल किया था।
जिला परिषद सचिव शशि बाला ने बताया कि समारोह दिल्ली में होना था, लेकिन कोरोना की वजह से समारोह ऑनलाइन हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।