{"_id":"602026f28ebc3e4b3368b532","slug":"private-bus-operators-demand-to-repair-road-bilaspur-news-sml360177117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की हालत सुधारों वरना नहीं चलाएंगे रूट पर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की हालत सुधारों वरना नहीं चलाएंगे रूट पर बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। धराड़सानी, ऋषिकेश, औहर, बरसंड सड़क की टारिंग तीन माह में ही उखड़ गई है। धराड़सानी तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के पूर्व प्रधान अनिल कुमार मिंटू और अन्य ऑपरेटरों ने बताया कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती है तब तक इस सड़क पर बसें नहीं चलाएंगे।
पूर्व प्रधान अनिल कुमार मिंटू ने बताया कि इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग को पहले भी की है लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस रूट पर निजी बसें लगातार सेवाएं दे रही हैं, लेकिन आए सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण बसों को नुकसान हो रहा है। बसें अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी बस मालिक सरकार को रोड टैक्स समय पर दे रहे हैं, लेकिन सरकार फिर भी सड़कों की हालत में सुधार नहीं कर रही है। अब स्कूल और कॉलेज भी खुल गए हैं। जनता हमें मजबूर कर रही है कि हम इस रूट पर अपनी बसें चलाकर सेवाएं देते रहें।
उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन दुर्घटना और सवारियों की जिम्मेवारी ले, बसों के नुकसान की भरपाई सरकार करे तो बसें इस रूट पर चलाने के लिए तैयार हैं। इस रूट पर अभी कुछ निजी बसें चल रही हैं। यूनियन ने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द सड़क की हालत सुधारी जाए। अगर 20 फरवरी तक सड़क की हालत नहीं सुधारी तो निजी बस मालिक मजबूरन इस रूट पर बसें बंद कर देंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।