फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prepare road safety plan to reduce accidents

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा योजना करें तैयार : उपायुक्त

Tue, 20 Aug 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prepare road safety plan to reduce accidents
फोटो सहित खबर
विज्ञापन



जिले में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट को रिमूव करने के दिए आदेश
बोले, सुरक्षित यातायात के लिए सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बचत भवन में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार किया जाना चाहिए। जिले में जिन स्थानों पर ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं, उन स्थानों की मैपिंग करें और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाएं, ताकि इन स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए की अभी तक हुए दुर्घटनाओं का डाटा उपलब्ध करवाएं, ताकि यह पता चल सके की किस प्रकार के वाहनों से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। दिन में हो रही है या रात में दुर्घटना हो रही है, इसकी जानकारी भी उन्होंने उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिले में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट को रिमूव किया जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वाहनों के चालान की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। सुरक्षित यातायात के लिए सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, ताकि बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि दुर्घटना के समय एम्बुलेंस का तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित बनाएं। विशेष कर युवाओं से अपील की है कि वह यातायात नियमों का सदैव पालन करते हुए यात्रा करें। बैठक में सहायक आयुक्त नरेंद्र आहलूवालिया,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीसी ठाकुर, डीएसपी. मुनीश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed