{"_id":"6a5e739474ed0a67e5031c88","slug":"preparations-underway-to-name-auhar-school-after-veer-bhandari-ram-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164001-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर स्कूल का नाम वीर भंडारी राम के नाम पर रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर स्कूल का नाम वीर भंडारी राम के नाम पर रखने की तैयारी
विज्ञापन
सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव,नवनिर्वाचित प्रधान ने शिक्षा को पंचायत के विकास एजेंडे में दी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर के नवनिर्वाचित प्रधान देशराज शर्मा ने पंचायत के विकास एजेंडे में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर का नाम देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित वीर सपूत वीर भंडारी राम के नाम पर रखने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह केवल नामकरण नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को अपने महान वीर के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर भी मिलेगा।
देशराज शर्मा ने कहा कि औहर क्षेत्र ने देश को ऐसा जांबाज सैनिक दिया, जिसने अदम्य साहस का परिचय देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। ऐसे वीर के सम्मान में स्कूल का नाम होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। पंचायत सरकार के समक्ष यह मांग मजबूती से रखेगी। उन्होंने कहा कि नामकरण के साथ-साथ औहर स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करवाने के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शहरों की तरह गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। यदि स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता मिलती है तो बच्चों और अभिभावकों को बेहतर शैक्षणिक विकल्प अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगे। प्रधान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के साथ पंचायत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की दिशा में भी काम करेगी, ताकि विद्यार्थियों को बाहर जाकर महंगी कोचिंग या पुस्तकालयों पर निर्भर न रहना पड़े।