फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations for staging Ramlila in Ghumarwin begin in full swing.

Bilaspur News: घुमारवीं में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज, कलाकार कर रहे रिहर्सल

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Preparations for staging Ramlila in Ghumarwin begin in full swing.
घुमारवीं में रामलीला मंचन का अभ्यास करते कलाकार। संवाद
प्रथम नवरात्र 11 अक्तूबर से होगा रामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन

दशहरे पर रावण के पुतले का दहन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आदर्श रामलीला नाटक समिति घुमारवीं की ओर से इस वर्ष रामलीला मंचन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से रामलीला का शुभारंभ प्रथम नवरात्र 11 अक्तूबर 2026 से किया जाएगा। रामलीला को लेकर कलाकारों की रिहर्सल अगस्त माह से ही शुरू कर दी गई थी, जबकि दशहरा आयोजन की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं।
समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रामलीला मंचन को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए इस बार भी कलाकारों की ओर से पूरी मेहनत की जा रही है। दशहरे का आयोजन आंबेडकर भवन के साथ लगते सीर खड्ड के समीप मैदान में किया जाएगा। इस दौरान शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

रामलीला में इस वर्ष अनुभवी एवं युवा कलाकार विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। भगवान राम एवं भगवान विष्णु की भूमिका अभिषेक टेसू निभाएंगे। लक्ष्मण एवं नारद की भूमिका भुवनेश गौतम, जबकि सीता माता की भूमिका विशाल शर्मा और रावण की भूमिका ज्योति प्रकाश निभाएंगे। श्रवण कुमार की भूमिका आशीष वर्धन और हनुमान की भूमिका सुरेश धीमान निभाएंगे। कैकेयी एवं सूर्य की भूमिका जगन्नाथ, जनक, शैल निधि, जटायु एवं बाली की भूमिका अरविंद तथा मंथरा एवं शबरी की भूमिका अंकु निभाएंगे। दशरथ की भूमिका वरिष्ठ कलाकार महंत राम शर्मा एक बार फिर निभाएंगे। अहिरावण की भूमिका रविंदर शर्मा और मारीच की भूमिका सुनील उप्पल निभाएंगे। कौशल्या की भूमिका भी सुनील उप्पल और विभीषण की भूमिका ज्योति शर्मा निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अंगद की भूमिका जोगिंदर, साधु की भूमिका शशि, वशिष्ठ की भूमिका नीरज शर्मा, श्रृंगी ऋषि एवं विश्वामित्र की भूमिका देशराज तथा मारीच की भूमिका मानसिंह निभाएंगे। शूर्पणखा की भूमिका सुरेश धीमान करेंगे। भगवान शिव एवं परशुराम की भूमिका समिति अध्यक्ष संजय कुमार निभाएंगे। समिति सचिव विशाल गुप्ता ने बताया कि रामलीला के दौरान मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रभाव और विभिन्न दृश्यों को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

समिति का प्रयास है कि दर्शकों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश के साथ मनोरंजन का भी बेहतर अनुभव मिले। समिति उपाध्यक्ष सतीश गौतम, कोषाध्यक्ष रविंदर शर्मा और मुख्य सलाहकार अभिषेक टेसू ने क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed