फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations for Panchayat elections complete in Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां पूरी

Sun, 24 May 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Panchayat elections complete in Jhanduta
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान कराने के लिए जिले भर से रवाना होती मतदान पार्टियां। स्रो
-45 पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

-निष्पक्ष,शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन सतर्क
-मतदान कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को विकास खंड कार्यालय से 45 ग्राम पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।

विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है तथा उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और प्रशासन का प्रयास है कि हर मतदाता निर्भय एवं स्वतंत्र वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संजीव पुरी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र और मजबूत होगा। प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed