फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations for district level summer festival started

Bilaspur News: जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां शुरू

Tue, 20 Feb 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations for district level summer festival started
-एसडीएम ने नगर परिषद को दिए मेला ग्राउंड,रास्तों की सफाई के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं सीर खड्ड किनारे मनाए जाने वाले जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित मेला ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे, सभी व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद को मेला स्थल की सफाई के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर परिषद को कुश्ती स्थल में उगी झाड़ियो को हटाने व स्टेडियम की सफाई कराने के आदेश जारी किए। नगर परिषद के अधिकारियों को मेला ग्राउंड की ओर जाने वाले सभी रास्तों को दुरुस्त करने के लिए कहा, ताकि समय रहते मेला ग्राउंड को पूरी तरह से तैयार किया जा सके। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि जल्द ही में मेले के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के लिए अलग-अलग समितियां बनाई जाएंगी, उन समितियों की जिम्मेदारी प्रबुद्ध लोगों के हाथों में रहेगी। कहा कि जिला स्तरीय नलवाड़ी मेले को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए अभी से प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। ताकि मेले के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। मेले के दौरान आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह मेला घुमारवीं की एक पहचान है, इसके पुराने स्वरूप को बनाए रखना हम सब का दायित्व है।
विज्ञापन

बताते चलें कि घुमारवीं में आयोजित होने वाले इस नलवाड़ी मेले का आयोजन हर वर्ष 5 से 9 अप्रैल तक किया जाता है। नलवाड़ी मेले को प्राचीन समय से पशुओं की मंडी से जोड़कर देखा जाता रहा है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी आज के दौर के हिसाब से इसमें और अधिक गतिविधियों को जोड़कर इस मेले को और अधिक आकर्षक बनाए जाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, ताकि यह मेला राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सके। इस दौरान तहसीलदार घुमारवीं दीनानाथ, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मस्तराम चौहान,नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा,पार्षद कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed