फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pre-selection process for Republic Day parade concluded at Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर महाविद्यालय में संपन्न हुई गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्व चयन प्रक्रिया

Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pre-selection process for Republic Day parade concluded at Bilaspur College
बिलासपुर कॉलेज में गणतंत्र दिवस परेड की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य।
-घुमारवीं, जुखाला, झंडूता, बिलासपुर कॉलेज के स्वयंसेवियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस परेड के लिए जिला स्तरीय पूर्व चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित जिला स्तरीय शिविर में बिलासपुर के सभी कॉलेजों के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं से आठ, जुखाला से पांच, झंडूता से तीन और बिलासपुर कॉलेज से 14 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। चयन शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने किया। उन्होंने शिविर मे भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको ऐसे अवसर मिलेंगे। जहां आप अपनी प्रतिभा से सफलता की और बढ़ेंगे। एनएसएस उनमें से एक संगठन है जो छात्रों की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुप्रिया ने बताया कि प्रीआरडी शिविर में पहले स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने परेड और दौड़ के मापदंडों पर स्वयंसेवियों को परखा गया। साक्षात्कार और सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर स्वयंसेवी राज्य स्तरीय चयन शिविर के लिए चयनित होंगे। इस अवसर पर स्वयंसेवियों के साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रतीक देशवाल, प्रो. अमन शर्मा, प्रो. पूजा, स्वास्थ्य विभाग और जिला पुलिस विभाग की टीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed