फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   pre nursery education will be the first online test

प्री-नर्सरी शिक्षा को पहली बार हाेंगे ऑनलाइन टेस्ट

Tue, 18 Aug 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
pre nursery education will be the first online test
बिलासपुर। जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राकेश पाठक ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में डाइट के तहत प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं गूगल और व्हाट्स एप के माध्यम से चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में डाइट बिलासपुर की ओर से पहली बार सोमवार को ऑनलाइन टेस्ट की भी व्यवस्था कराई गई। यह टेस्ट 18 से 25 अगस्त तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन पार्ट-एक और दो की यूनिट टेस्ट आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि स्कूल और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन के प्रशिक्षुओं के अभिभावकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों व सभी समुदाय वर्ग से आग्रह किया कि केजी व नर्सरी कक्षाओं के लिए बच्चों का दाखिला नजदीकी सरकारी स्कूलों में करवाएं। ताकि बच्चे सरकारी स्कूलों में उपलब्ध आधुनिक रूप से सुसज्जित सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला समन्वयक पूर्व प्राथमिक शिक्षा संजय कुमार शामा, सांख्यिकी विद दिनेश कुमार के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed