{"_id":"5eaafba48ebc3e903645356a","slug":"ppi-kit-quailty-agree-bilaspur-news-sml331759872","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीई किट की गुणवत्ता को लेकर नहीं किया जाएगा कोई समझौता : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीई किट की गुणवत्ता को लेकर नहीं किया जाएगा कोई समझौता : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के लिए बिलासपुर जिला के ग्रामीणों से सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियात बरतने तथा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
उपायुक्त ने वीरवार को मीडिया से आगे की जानकारी को साझा करते हुए कहा कि इस ऐप में कोरोना के लक्षण, बचाव और रोकथाम से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी नागरिक प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना कर रहे है। यही कारण है कि अभी तक जिला में कोरोना वायरस का कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वीरवार तक जिला बिलासपुर से 367 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। जिनमें से 332 सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। शेष मामलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार लोगों को पास दिए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि जिला से अन्य राज्यों में जाने वाले लोगों की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत एसडीएम अनुमति प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि अभी तक जम्मू-कश्मीर के 420 लोगों ने कश्मीर जाने के लिए आवेदन किया था। जिन्हें अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीपीई किट की गुणवत्ता के बारे में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जो शिकायत प्राप्त हुई थी। उस बारे में एडीएम जांच करेंगे और तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं हम्बोट में अपात्र व्यक्तियों को राशन देने के बारे में उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम घुमारवीं से चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि डीएफएससी ने जानकारी दी है कि इसकी जांच के लिए निरीक्षक को लगाया गया है। यदि जांच में अनिमियता पाई जाएगी तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।