फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Power minister inspects 132 KV Sub station in Kothipura AIIMS in Bilaspur

ऊर्जा मंत्री ने एम्स कोठीपुरा में निर्माणाधीन 132 केवी के सब स्टेशन स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 11 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Power minister inspects 132 KV Sub station in Kothipura AIIMS  in Bilaspur
एम्स कोठीपुरा में निर्माणाधीन 132 के.वी. के सब स्टेशन स्थल का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री सुख राम। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने एम्स कोठीपुरा में बन रहे 132 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण किया और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।
विज्ञापन

उन्होंने एम्स के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र एम्स में विद्युत सप्लाई उपलब्ध करवा दी जाएगी और एम्स में आने वाली विद्युत समस्या का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत उन्होंने परिधि गृह बिलासपुर में लोगों की समस्या को सुना और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए मिशन मोड पर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु बिजली की आपूर्ति के लिए लकड़ी के पुराने खंभों को बदला जा रहा है। पिछले एक वर्ष में बिजली बोर्ड ने 29 हजार बिजली के पुराने खंभे बदले हैं। ताकि लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।

इस मौक पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय, एम्स के उप निदेशक कर्नल सुखदेव नाग्याल, डीन अकादमिक डॉक्टर संजय विक्रांत सहित विद्युत बोर्ड के अनेक अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed