फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pouring oil poured boiling oil, accused arrested

पकौड़ी के पैसे मांगने पर डाल दिया खौलता हुआ तेल, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pouring oil poured boiling oil, accused arrested
केमरी/बिलासपुर। पकौड़ी के पैसे मांगने पर एक युवक ने दुकानदार को मारपीट और उसके ऊपर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिसके कारण पकौड़ी विक्रेता झुलस गया। दुकानदार को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा निवासी होरी लाल गांव में ही पकौड़ी की दुकान लगाता हैं। दुकानदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गांव निवासी दाले सिंह उर्फ दलराज सिंह ने उसके ठेले पर पकौड़ी खाईं और जाने लगा। ठेले वाले ने पकौड़ी के पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट करने लगा और कढ़ाई का खौलता हुआ तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंद्रेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed