{"_id":"5f3c09d58ebc3e3d16784f8d","slug":"poltical-bilaspur-news-sml342104042","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं उपमंडल की दो ग्राम पंचायतों में नहीं हो रही दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं उपमंडल की दो ग्राम पंचायतों में नहीं हो रही दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं और बकरोआ में पेयजल आपूर्ति बाधित, टैंकर से पानी मंगवा रहे ग्रामीण
जलशक्ति विभाग को शिकायत देने के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान
जल्द पेयजल आपूर्ति न हुई तो ग्रामीण करेंगे धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत घुमारवीं और बकरोआ के लोग पानी की बूंद को तरस रहे हैं। लेकिन विभाग बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नींद से नहीं जाग रहा है। उक्त ग्राम पंचायतों के अबढानी, कुलारु व बल्लू गांव स्थित हैं। हालांकि उपमंडल मुख्यालय से इन गांव की दूरी मात्र 3 से 4 किलोमीटर है। मुख्यालय के करीब होने के बाद भी पिछले एक सप्ताह से उक्त गांव में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इसे सुचारु बनाने के लिए विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क के किनारे नाली से मिट्टी हटाने का कार्य चला हुआ है। जहां पर आनन-फानन में जेसीबी मशीन से खुदाई के चलते पेयजल आपूर्ति की पाइप टूट गई है। स्थानीय निवासियों लक्ष्मी देवी, चमन लाल, बंसी राम, सुरेंद्र कुमार, रामकुमार, सौरव, प्रकाश चंद, श्याम लाल, मनोहर लाल, राकेश कुमार, रामकिशन, प्रवेश शर्मा, जगदीश कुमार, सुभाष शर्मा, गौरव शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जेसीबी से पाइप टूटने के बाद पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है। बल्लू कुलारू व अबढानी निवासी लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में दो हैंडपंप स्थापित हैं। जिनमें से एक हैंड पंप पूरी तरह से खराब है। जबकि दूसरा भी मरम्मत के अभाव में ठीक रूप से काम नहीं कर रहा है। जिसका पानी भी आजकल बरसात के दिनों में पीने योग्य नहीं है। इस हैंडपंप पर ही क्षेत्र के 80 से ज्यादा परिवार पेयजल के लिए निर्भर हैं जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरन 500 से 600 रुपये खर्च करके टैंकर के माध्यम से पानी खरीदना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। इन हैंडपंपों की भी मरम्मत की जाए। लोगों ने प्रशासन से पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने तक इस क्षेत्र में टैंकों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यदि विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने समय रहते समस्या को हल करने का प्रयास नहीं किया तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। उधर, ग्राम पंचायत घुमारवीं पंचायत उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यदि विभाग शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो लोग विभाग के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता यशपाल शर्मा ने कहा कि पाइप लाइन टूटने के चलते इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या आई है। जिसे विभाग सुचारू बनाने में कार्यरत है।