{"_id":"600980438ebc3e2efc2b6131","slug":"polling-booth-away-from-the-road-in-naghyar-bilaspur-news-sml358429246","type":"story","status":"publish","title_hn":"नघ्यार पंचायत में पोलिंग बूथ सड़क से दूर, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नघ्यार पंचायत में पोलिंग बूथ सड़क से दूर, लोगों में रोष
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
नघ्यार में दृष्टिबाधित प्रेमचंद को मतदान के लिए ले जाते परिजन।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
शाहतलाई (बिलासपुर)। नघ्यार पंचायत के मतदाताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतदान केंद्र बनाने पर रोष है। स्कूल गांव से दो से तीन किलोमीटर दूर है। इससे वृद्धों, दिव्यांगों और बीमार मतदाताओं को पालकी, कंधों पर उठा कर पोलिंग बूथ तक ले आना पड़ा।
विज्ञापन
वनहाल, ठेडू, बल्ही, जोल गांव के मतदाताओं को दो से तीन किलोमीटर पैदल मतदान करने जाना पड़ा। मतदाता प्रेम चंद, लता देवी, राजेंद्र कुमार, सोमदत्त, रीता देवी, संदीप कुमार, सोनू कुमारी, संजीव कुमार, सुशील कुमार का कहना है कि नघ्यार में वार्ड एक में राजकीय प्राथमिक पाठशाला है। वार्ड दो में पंचायत घर और एक में सामुदायिक भवन है। वार्ड तीन में एक सामुदायिक भवन है। उल्लेखनीय है कि तीनों जगह सड़क के किनारे हैं। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघ्यार का भवन सड़क से एककिलो मीटर दूर है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र बनाते समय सुविधाओं और मतदाताओं को होने वाली परेशानियों का प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं रखा। इसके चलते मतदाताओं में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।