{"_id":"5fca74d08ebc3ecfa60968a6","slug":"political-bilaspur-news-sml3535118123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी ही तय करेगी पंचायतों के लिए उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी ही तय करेगी पंचायतों के लिए उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की बैठक का आयोजन शुक्रवार को कांग्रेस भवन में किया गया। जिला अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिलासपुर प्रभारी इंदर दत्त लखनपाल भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियों पर गहन मंथन किया गया। तय किया गया कि चुनावों में उम्मीदवारों का चयन पार्टी की अधिकृत कमेटियां ही करेंगी। इस मौके पर सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में जो बूथ कमेटियां बनाई जा रही है। उनके गठन के लिए वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है।
जिला प्रभारी विधायक इंदर दत्त लखनपाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी बड़ा नेता उम्मीदवारों के चयन के लिए गठित कमेटी के फैसले के खिलाफ जाकर बगावत नहीं करेगा और न ही कमेटी के फैसले में हस्तक्षेप करेगा। लखनपाल ने बैठक में कार्यकर्ताओं के समक्ष पंचायती राज चुनावों की रूपरेखा रखते हुए उन्हें जीत का मंत्र भी दिया। इस बैठक में पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, विधायक राम लाल ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, तिलक राज, बीरू राम किशोर, बंबर ठाकुर, विवेक, संदीप सांख्यान, अनुराग पंडित, सुनील, राजेंदर, डॉ. धीमान, विजय, श्याम सिंह परमार, बफरी देवी, मीरा भोगल, शिप्रा, आईडी शर्मा, सोमा देवी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।