फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस, 24 घंटे का धरना

Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Political
नगर परिषद के प्रांगण में धरने पर बैठे घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी। - फोटो : BILASPUR
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस, 24 घंटे का धरना शुरू
विज्ञापन

घुमारवीं में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
नए कृषि कानून किसान विरोधी : धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। किसान आंदोलन के समर्थन में घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस ने 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना-प्रदर्शन अखिल कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के नेतृत्व में शुरू किया गया है। महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करने के बाद नगर परिषद के प्रांगण से इसकी शुरुआत की गई। केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। नए कृषि कानूनों का विरोध किया गया।
धर्माणी ने कहा कि अन्नदाता का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि इन कानूनों को जल्द रद्द किया जाए। कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। पूरे देश के किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसानों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर नए कृषि कानून किसानों के हित में होते तो प्रदेश में अदरक के 75 प्रतिशत कम दाम किसानों को नहीं मिलते। किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतर रहा है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक कांग्रेस जागीर सिंह मेहता, ब्लॉक महिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, दिनेश शर्मा, गीता महाजन, सतपाल, गनी मुहम्मद, मनोहर लाल, श्याम शर्मा, विजय सिंह चंदेल, विनोद चंदेल, राजपाल, मनोहर लाल, पवन जम्वाल, प्रकाश महाजन, प्रेम लाल खाची, राजेंद्र ठाकुर, नंदलाल, राजेंद्र भारद्वाज, सुभाष शर्मा, दीपक पटियाल, संजीव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed