फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

ग्राम पंचायत तनबोल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

Thu, 13 Aug 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Political
स्वारघाट (बिलासपुर)। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनबोल में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक खंड मार्कंडेय जसपाल चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कहा कि विश्व में भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। जसपाल ने कहा कि भारत में 35 वर्ष की आयु तक के 65 करोड़ युवा हैं। देश को आज की युवा शक्ति को उचित मार्ग दर्शन देकर उन्हें देश की उन्नति में भागीदार बनाने की आवश्यकता है। कहा कि चरित्र निर्माण ही देश, समाज की उन्नति के लिए अति आवश्यक है। खराब चरित्र युवा न तो अपना भला कर सकता है न समाज और अपने देश का।
विज्ञापन

कहा कि आज के युवा वर्ग को अपने विद्यार्थी जीवन में अध्ययनशील, संयम, चरित्र निर्माण के लिए आत्म अनुशासन लाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के प्रयास करने चाहिए। जिसके लिए समय का सदुपयोग आवश्यक है। इस अवसर पर स्वस्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र ज्योर खास सीता राम संधू, ग्राम पंचायत तनबोल के उपप्रधान कृष्ण सिंह, आशा कार्यकर्ता रीना देवी, युवक मंडल शिव घाटी बनेर के प्रधान सुनील कुमार, शिव शक्ति युवक मंडल नाल चेली के प्रधान मोहन लाल चंदेल सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed