फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

झंडूता में खुलेगा लोनिवि का मंडल कार्यालय, कैबिनेट में मिली मंजूरी

Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Political
झंडूता (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में अब जल्द ही लोनिवि का मंडल कार्यालय खुलेगा। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। लोनिवि का मंडल कार्यालय खुलने से 39 ग्राम पंचायत के लोगों को मिलेगा फायदा। मंडल कार्यालय में करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी और कर्मचारी तैनात होंगे। इससे विस क्षेत्र की 500 सड़कों और करीब आधा दर्जन पुलों का कायाकल्प होगा। लोगों ने इसके लिए विधायक जेआर कटवाल का जताया आभार है।
विज्ञापन

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इस डिवीजन के अंतर्गत बरठीं, कलोल और झंडूता सब डिविजन के सभी कार्य होंगे।
उल्लेखनीय है कि झंडूता विस क्षेत्र में लोनिवि के ठेकेदारों और जनता को अपनी सड़क संबंधी समस्याओं के लिए घुमारवीं जाना पड़ता था। इसमें लोगों का पैसा और समय बर्बाद होता था। लेकिन स्थानीय विधायक जेआर कटवाल के अथक प्रयासों से यह डिवीजन अब झंडूता में खुलने जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र की जनता ने स्थानीय विधायक जेआर कटवाल का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि झंडूता में हजारों की आबादी बसर करती है। वहीं लोनिवि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कई किलोमीटर सफर कर घुमारवीं जाना पड़ता है। लेकिन अब विस क्षेत्र की जनता को यह सुविधा घरद्वार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश चंदेल, मुख्तियार पटियाल, राकेश चंदेल, रणवीर सिंह, सुधीर चंदेल, ललित चंदेल, सतीश चंदेल, अंचल चंदेल, दिनेश सिंह, अनिल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल का आभार जताया है। कहा कि कटवाल के अथक प्रयासों से ही विस क्षेत्र झंडूता विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed