फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

सीएए नागरिकता देने का कानून, छीनने का नहीं : कटवाल

Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
political
झंडूता में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली निकालते विधायक जीत राम कटवाल व भाजपा कार् - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र झंडूता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक जीत राम कटवाल की अगुवाई में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में झंडूता बाजार में रैली निकाली। इस अवसर पर विधायक ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की आड़ में कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं। इससे लोगों को सतर्क रहना है। नागरिकता कानून संशोधन सभी के हित में हैं। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएए नागरिकता देने का अधिकार है छिनने का नहीं। केंद्र सरकार सभी की हितैषी है और सबका साथ सबका विकास चाहती है। इसलिए नागरिकता कानून लाकर देश को मजबूत किया गया है। नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांगलादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस कानून के तहत उपरोक्त देशों से उत्पीड़ित अल्पसंख्यक लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था वह सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीएए के मुद्दे पर देशभर में मुसलमानों को भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक करने के लिए 10 दिन का जनजागरण अभियान चलाया गया है।

इस दौरान विधायक जीत राम कटवाल ने रैली के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कांशीराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष मिन्हास, इंद्र सिंह चंदेल, बीना चंदेल, दिनेश चंदेल, रामप्रकाश, देशराज, मुख्तयार पटियाल, प्यारू राम सांख्यान, मनोज चंदेल, लेख राम कौंडल सहित मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed