{"_id":"5e121a548ebc3e87af442a91","slug":"political-bilaspur-news-sml320038036","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सेवा करने के लिए जनमंच कार्यक्रम एक सशक्त माध्यम : सैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सेवा करने के लिए जनमंच कार्यक्रम एक सशक्त माध्यम : सैजल
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पंजगाईं में जनमंच कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय लोगों की सेवा करना है तथा जनमंच कार्यक्रम जनता की सेवा करने का एक सशक्त माध्यम है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजर्गाईं के खेल प्रांगण में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
जनमंच कार्यक्रम में इस विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों के निवासियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस उद्देेश्य को लेकर जनमंच कार्यक्रम को शुरू किया था उसमें शतप्रतिशत कार्यक्रम को सफलता मिली है। डॉ. सैजल ने कहा कि राज्य में प्रत्येक परिवार की रसोई में घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने का गौरव हिमाचल प्रदेश को प्राप्त हुआ है। भारत वर्ष में हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य बना है जहां हर रसोई धुआं मुक्त हो चुकी है।
विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए कोलडैम से 66 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इससे लगभग 1 लाख लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सदर में गर्मियों के मौसम में जहां-जहां योजनाएं सूख जाती थीं और लोगों को पानी नहीं मिलता था वहां के लिए सतलुज से पानी उठाने के लिए 22 करोड़ की योजना बनाई गई है। दोनों योजनाएं क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने बताया कि विस क्षेत्र में सड़कों के विस्तारीकरण पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि प्री-जनमंच में कुल 273 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 145 शिकायतें और 128 मांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 130 शिकायतों और 88 मांगों का निपटारा कर दिया गया है।
गोयल ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान 99 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 55 शिकायतें तथा 44 मांगों से संबंधित आवेदन आए जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया तथा समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल द्वारा बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 7 बालिकाओं को 12-12 हजार रुपये की एफडी दी गई तथा 9 दंपतियों को बेटियों को गोद लेने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला एएसपी भागमल ठाकुर, एसडीएम रामेश्वर दास, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, पंचायत प्रधान सुशील शर्मा, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर के अतिरिक्त संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।