फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

नयना देवी क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
political
स्वारघाट में वर्कर मीटिंग के दौरान विधायक रामलाल व अन्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पूर्व मंत्री और विधायक श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र रामलाल ठाकुर ने स्वारघाट में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के प्रति संजीदा नहीं है। क्षेत्र के अनेक स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सक के चल रहे हैं वहीं जब किसी उच्च अधिकारी से इसका जवाब मांगा जाता है तो वो इस विषय पर गोलमोल बात कर इसे टाल देते हैं।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि श्रीनयना देवी विस क्षेत्र के केंद्र बिंदु स्वारघाट में चिकित्सक के दो पद दो वर्ष से रिक्त चले हैं। कभी कभार विभाग की तरफ से केंद्र में चिकित्सक खानापूर्ति के लिए भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि अनेक स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों की बात खंड चिकित्सा अधिकारी खंड मार्कंडेय ने स्वारघाट में आयोजित अधिकारियों की बैठक में स्वीकारी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि नयना देवी विस क्षेत्र के अनेक स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के 12 पद रिक्त हैं। हैरानी की बात है कि खाली पद होने के बाद भी विभागीय अधिकारी की ओर से उक्त पदों के भरे होने का जवाब दिया गया था। इससे यही प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन भी प्रदेश सरकार को गुमराह करने में लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला बिलासपुर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने राजनैतिक दबाव में आकर नयना देवी क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना बंद नहीं किया तो उनके कार्यालय में उनका घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में जहां लोगों को आर्थिक मंदी से दो चार होना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ महंगाई के कारण परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदी के चलते आज बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों ने काम करना बंद कर दिया है जिससे देश का युवा बेरोजगार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे शोषण, बैंकिंग प्रणाली के पतन को लेकर, निजी क्षेत्रों को प्राथमिकता देने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 15 नवंबर को स्वारघाट में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करेगी। इस अवसर पर उनके साथ नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed