{"_id":"5dadeb228ebc3e017768ca52","slug":"political-bilaspur-news-sml3116942198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के 3 दिन के अवकाश से सरकार में हलचल : जोगिंद्र पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के 3 दिन के अवकाश से सरकार में हलचल : जोगिंद्र पाल
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
बिलासपुर के एचआरटीसी वर्कशॉप में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते पीस मील वर्कर।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संगठन (पीस मील कर्मचारी) बिलासपुर डिपो में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इकाई बिलासपुर के प्रधान जोगिंद्र पाल ने की। उन्होंने पीस मील कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जैसे-जैसे सामूहिक अवकाश का दिन करीब आ रहा है। सरकार व प्रबंधन में हलचल नजर आ रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि दीपावली का समय करीब है। यदि वे इस समय सामूहिक अवकाश करेंगे तो बसों के संचालन में होने वाले अवरोध पर सरकार क्या जवाब देगी? कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हैं और सामूहिक अवकाश से पीछे नहीं हटेंगे। वह अपनी एक मुश्त अनुबंध मांग को सरकार से मनवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी विरोध के रूप में 3 दिन का अवकाश कर रहे हैं। यह अवकाश 24 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक विरोध स्वरूप किया जा रहा है। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे इससे भी कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभा में आए हुए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
....
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।