फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

मांगें नहीं मानी तो 3 दिन सामूहिक अवकाश रहेंगे पीसमील कर्मचारी

Sat, 19 Oct 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
political
एचआरटीसी वर्कशॉप बिलासपुर में अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते पीसमील कर्मचारी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संगठन (पीस मील कर्मचारी) की ओर से बिलासपुर डिपो में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र इकाई के प्रधान जोगिंद्र पाल और समस्त पीसमील कर्मचारियों की ओर से की गई। उन्होंने बताया कि पीसमील कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि समस्त पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाया जाए। जब तक सरकार उनकी मांग को मान नहीं लेती कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं आने वाले समय में कर्मचारियों का आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को सरकार को एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा था। वहीं 19 जुलाई से 23 जुलाई को काले बिले लगाकर रोष प्रदर्शन किया था। मैनेजमेंट की तरफ से आगामी कार्रवाई के लिए एक महीने का समय मांगा गया था लेकिन मैनेजमेंट की तरफ से आश्वासन के अलावा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों की ओर से अक्तूबर में हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि यदि मैनेजमेंट 22 अक्तूबर से पहले तक कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं लाती है तो समस्त पीसमील कर्मचारियों की ओर से प्रदेश भर में 24 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक का विरोध स्वरूप तीन दिन सामूहिक अवकाश करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रबंधन की होगी। पत्र के माध्यम से सरकार व प्रबंधन को इस विरोध प्रदर्शन के लिए अवगत करा दिया गया है। संगठन ने साफ किया कि अगर उनकी मांगों को माना नहीं गया तो आने वाले समय में कर्मचारियों का आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed