{"_id":"67d57c6fd16e882cfd0a5cd8","slug":"police-seized-117-boxes-of-liquor-in-luhri-bilaspur-news-c-178-1-ssml1034-131477-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लूहरी में पुलिस ने 117 पेटियां शराब की पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लूहरी में पुलिस ने 117 पेटियां शराब की पकड़ीं
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पिकअप की तलाशी की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत गश्त के दौरान पुलिस ने बोलेरो पिकअप से 117 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम को पुलिस की
टीम लूहरी की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद कुमार (27), पुत्र बाबूराम, निवासी कनेल, डाकघर तेब्बन, तहसील करसोग, जिला मंडी को रोका। उसकी गाड़ी HP 30-5690 की तलाशी ली तो विभिन्न ब्रांड की 117 पेटियां शराब बरामद हुईं। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।