{"_id":"5d9f81d08ebc3e017941fcb4","slug":"police-caught-fake-cement-bilaspur-news-mbd3253051144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सीमेंट के गोदाम से ट्रक भरे छह सौ कट्टे नकली सीमेंट किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सीमेंट के गोदाम से ट्रक भरे छह सौ कट्टे नकली सीमेंट किया बरामद
बिलासपुर में ट्रक में भरा बरामद नकली सीमेंट। फोटो अमर उजाला
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई करके नकली सीमेंट बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली सीमेंट का गोरखधंधा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, मुख्य सरगना समेत दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने सीमेंट भरा ट्रक समेत करीब छह सौ कट्टे बरामद किए हैं। नकली सीमेंट पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट के मुताबिक गुरुवार को सूचना मिली थी कि ग्राम चकफेरी रोड पर ग्राम विशनपुर जागीर के जंगल में बने गोदाम में कुछ लोग नकली सीमेंट बनाने का गोरखधंधा कर रहे हैं। वह लोग नकली सीमेंट को ब्रांडेड कट्टों में पैक करके बाजार में बेंचकर भारी मुनाफा कमाने का काम कर रहे हैं। पुलिस को यह भी पता चला था कि नकली सीमेंट को एक ट्रक में भरकर सीमेंट माफिया ट्रक को लेकर कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने आनन फानन में छापामार कार्रवाई की तो गोदाम में मौजूद चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को दौड़ाकर दबोच लिया। जबकि, दो लोग भागने में कामयाब हो गए। पूछताछ करने पर एक ने स्वयं को भोट निवासी मोहम्मद रफी तथा दूसरे ने थाना गंज के ग्राम काशीपुर आगा निवासी इरशाद बताया। उन्होंने फरार अपने साथियों के नाम व पते भी बताए हैं, जिसमें एक व्यक्ति सरगना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मौके से एक ट्रक बरामद किया गया, जिसमें 215 कट्टे नकली सीमेंट भरा था। नकली सीमेंट के अन्य कट्टे गोदाम में रखे थे। पुलिस ने गोदाम से सीमेंट तौलने के लिए एक इलेक्ट्रानिक कांटा और ब्रांडेड सीमेंट कंपनियों के कट्टे बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार दोनों लोगों का चालान कर दिया तथा ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।