फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police

कोलडैम में पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद

Mon, 21 Oct 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
police
बरमाणा(बिलासपुर)। सीआईएसएफ कोल डैम फायर परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस स्मृति शहीदी दिवस के अवसर पर जवानों ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा शहीदों को श्रद्धासुुमन भी अर्पित किए। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट लुम्मी ने उपस्थित बल के जवानों को राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने सीआईएसएफ बल को अपनी ड्यूटी को कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। कोलडैम प्रोजेक्ट के सीजीएम एसएम चौधरी ने भी राष्ट्र को सुरक्षित रखनेे के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने कर्तव्य व सेवाओं के दौरान शहीद हुए पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों को याद किया। इसके उपरांत सीआईएसएफ कोलडैम के सुरक्षा भवन के मुख्यद्वार पर जिला बिलासपुर गांव करनोटी के शहीद आरक्षक जीडी मलकीत सिंह के नाम की स्मारिका पट्टी स्थापित की जिसका अनावरण डिप्टी कमांडेंट लुम्मी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के दौरान सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ आरसी बौध, रिजर्व निरीक्षक एसके यादव, एसआई फायर बृजेश कुमार, एएसआई अवदेश कुमार, सूचना प्रभारी बीड़ी गुप्ता, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शहीदों की शहादत को प्रणाम करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed