फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PO cell arrested fugitive accused from Jharkhand

Bilaspur News: पीओ सेल ने भगोड़े आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
PO cell arrested fugitive accused from Jharkhand
- अदालत ने साल 2016 में भगोड़ा दिया था करार
विज्ञापन

- साल 2005 में हुए चोरी के एक मामला का है आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस के पीओ सेल ने एक भगोड़े आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पेशियों से गैरहाजिर रहने पर उसे अदालत ने उसे साल 2016 में भगोड़ा करार किया था। पीओ सेल ने आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, बरमाणा थाना पुलिस ने साल 2005 में सुनील कुमार निवासी गांव कशवाखार, डाकघर रोल थाना नवाजयपुर, जिला पलामू, झारखंड पर चोरी के एक मामले में संलिप्त होने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को चोरी के पेट्रोल के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने मामले को जिला अदालत में दायर किया। ट्रायल के दौरान आरोपी सुनील कुमार को पेशियों पर हाजिर होने के लिए अदालत ने समन, वारंट आदि जारी किए। वह लगातार पेशियों से गैर हाजिर रहा। इस पर अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। इसके बाद से ही पीओ भगोड़े की तलाश कर रहा था। कुछ दिन पहले सूचना मिली कि भगोड़ा आरोपी इन दिनों अपने घर पर है। पीओ सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी सुरेश कुमार और आरक्षी रविंद्र कुमार झारखंड रवाना हुए। आरोपी सुनील कुमार को उसके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed