{"_id":"650837ea001ca344490a8536","slug":"players-who-returned-to-school-after-winning-were-welcomed-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5783-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जीत हासिल कर स्कूल लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जीत हासिल कर स्कूल लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
- खिलाड़ियों की मेहनत के साथ शारीरिक शिक्षकों की हुई सराहना
-अध्यापकों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर में संपन्न हुई खंड स्तरीय अंडर-19 और अंडर-17 प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल लौटे खिलाड़ियों का स्कूल स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को अध्यापकों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
लद्दा चौगान में आयोजित अंडर-17 प्रतियोगिताओं में राजकीय उच्च पाठशाला बाड़ी मझेड़वां के खिलाड़ी पिछले साल की तरह इस साल भी खो-खो में विजेता बने। स्कूल के 10 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल पहुंचने पर बच्चों का मुख्याध्यापक और स्टाफ के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्याध्यापक रमेश कुमार ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों, शारीरिक शिक्षक विमल कुमार और समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
झंडूता में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता में जेजवीं पाठशाला के खिलाड़ियों ने कबड्डी का खिताब अपने नाम किया। साथ ही मार्च पास्ट की ट्रॉफी भी अपने नाम की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कबड्डी में आदित्य गौतम, हिमांशु शर्मा, कार्तिक और बैडमिंटन के ध्रुव पुंडीर का चयन हुआ है। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके शारीरिक शिक्षक शेर सिंह और संगणक प्रवक्ता राकेश कुमार के कुशल प्रशिक्षण को दिया।
विज्ञापन
रानीकोटला में आयोजित हुए खेलों में जुखाला स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया और खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों, डीपी और पीटीआई को इसके लिए बधाई दी। लगातार तीन माह से खिलाड़ी और अध्यापक इसके लिए मेहनत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जो खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलों के लिए चयनित हुए हैं, वह वहां पर भी शानदार प्रदर्शन कर खंड और स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों से इसी तरह मेहनत करने को कहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कोठीपुरा में आयोजित खेलों में दयोध के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दयोध स्कूल ने वॉलीबाल में और खो-खो में पहला और बैडमिंटन में दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ी जब ट्रॉफियां लेकर वापस अपने स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्या अनिता कुमारी, स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार और मदनलाल को विशेष रूप से इस सफलता के लिए बधाई दी। कहा कि यह सब उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। बताया कि यदि पाठशाला में कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई, खेलों या अन्य गतिविधियों में सफलता प्राप्त करेगा तो उसे स्कूल की तरफ से भी सम्मानित किया जाएगा।