{"_id":"65097a6db9d2ea66c801ca16","slug":"players-honored-in-nalti-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5821-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नाल्टी स्कूल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नाल्टी स्कूल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
-वॉलीबाल और बैडमिंटन में पहले स्थान पर रहा नाल्टी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंडर-19 खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल लौटे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाशो देवी ने खिलाड़ियों, डीपीई अंजु शर्मा और पीईटी शशिपाल को इस सफलता के लिए बधाई दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि मरहाणा स्कूल में हुए खंड स्तरीय खेलों में नाल्टी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने वॉलीबाल और बैडमिंटन में पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इसी तरह खलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जो खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं, वह वहां पर भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।