{"_id":"6647474263197aa32e0a7b44","slug":"pitis-kaithal-won-the-title-of-great-gardener-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117437-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पिटी के कैथल ने जीता बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पिटी के कैथल ने जीता बड़ी माली का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भराड़ी के डोहरू गांव में दंगल का हुआ आयोजन
हिमाचल, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के पहलवानों ने की जोरआजमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के डोहरू गांव में 16वें दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के पहलवानों ने बेहतर कुश्तियां दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
दंगल के शुभारंभ पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सुभाष रणौत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अखाड़े की पूजा-अर्चना के साथ खुंडी गाड़कर दंगल शुरू हुआ। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला पीटी कैथल और संदीप तलवंडी के बीच हुआ। इसमें पिटी कैथल विजयी हुए। विजेता पहलवान को 8100 रुपये और गुर्ज दिया गया, जबकि उपविजेता पहलवान को 7500 रुपये और गागर भेंट की गई। छोटी माली का मुकाबला निजु मंडी और लवप्रीत डेरा बाबा नानक के बीच हुआ। इसमें निजु मंडी विजेता रहा। विजेता पहलवान को पांच हजार रुपये और गुर्ज दिया गया, उपविजेता पहलवान को 4500 रुपये और गागर भेंट की गई। इसके अलावा जिले के 20 साल से कम आयु के युवाओं के लिए बिलासपुर केसरी का खिताब रखा गया था। इसका फाइनल मुकाबला पन्याली गांव के शिवांश राव उर्फ मोनी और घुमारवीं के राजेंद्र कुमार के बीच हुआ। इस मुकाबले में शिवांश राव विजयी हुए। विजेता पहलवान को 3100 रुपये और गुर्ज, उपविजेता पहलवान को 2500 रुपये व गागर भेंट की गई। दंगल के समापन पर डॉ. सुमन रत्न ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर कमेटी प्रधान चिरंजी लाल, यशपाल, बिशन दास, सुरेश पन्याली, कृष्ण सिंह, सुखलाल आदि उपस्थित रहे।