फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PG counseling begins at Ghumarwin College; 280 candidates turn up on the first day.

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजी काउंसलिंग शुरू, पहले दिन पहुंचे 280 अभ्यर्थी

Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
PG counseling begins at Ghumarwin College; 280 candidates turn up on the first day.
घुमारवीं कॉलेज में आयोजित पीजी की काउंसलिंग में अभ्यर्थी के दस्तावेज की जांच करते हुए। स्रोत: ज
एमएससी वनस्पति विज्ञान में सबसे अधिक 81 और एमए अंग्रेजी में सबसे कम दो अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में पीजी कोर्स की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन सोमवार को किया गया। काउंसलिंग के पहले दिन 280 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें एमए अंग्रेजी में सबसे कम दो, राजनीतिक शास्त्र में 18, एमकॉम में 25, एमएससी भौतिक विज्ञान में आठ, रासायनिक विज्ञान में 48, जीव विज्ञान में 59, गणित में 39 और वनस्पति विज्ञान में सबसे अधिक 81 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मूल्यांकन का कार्य किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वह अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को शाम 5 बजे तक कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को 23 और 24 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 25 जुलाई को शाम 5 बजे कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 26 और 27 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed