फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People worried due to monkey terror in Ghumarwin city

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
People worried due to monkey terror in Ghumarwin city
-शहर के अधिकतर इलाके में बंदरों ने जमाया डेरा
विज्ञापन

-घरों की छत पर डंडा लेकर चढ़ते हैं लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत पूरे शहर में लोग बंदरों के आतंक परेशान हैं। शहर के अधिकतर इलाकों में बंदर अपना डेरा जमा चुके हैं, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के अधिकतर इलाकों में कोई भी व्यक्ति अपने छत पर जाना चाहे तो उसके लिए उसे हाथ में डंडा लेकर जाना पड़ता है। क्योंकि अक्सर यह बंदर अकेला आदमी को देखकर उस पर हमला कर देते हैं। बंदर छतों से होकर घरों के अंदर घुसकर सामान तक उठ कर ले जाने लगे हैं। पहले तो बंदर शहर के बाहर ही देखे जाते थे। लेकिन अब यह शहर में घुसकर उत्पात मचाने लगे हैं। शहर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पूरे शहर में लोग बंदरों से परेशान हैं। लोगों का कहना है शहर में निरंतर बढ़ रहे बंदरों की संख्या और उनके द्वारा मचाए जा रहे उत्पात के कारण लोग घरों के अंदर कैद होने को मजबूर हो गए हैं। यहां तक की अब लोग अपने घरों की छतों पर कपड़े तक धूप में नहीं डाल पा रहे हैं। क्योंकि अक्सर बंदर कपड़े उठाकर ले जाते हैं। लोगों का कहना है कि शहर की गलियों की दीवारों पर बंदर टोलियों में एक साथ बैठे रहते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हर समय बंदरों का डर बना रहता है। वहीं छतों पर रखी पानी की टंकियां को भी बंदर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। यहां तक कि अक्सर बंदर पानी की टंकियां के ढक्कन उठाकर ले जाते हैं। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें इन बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन


कोट

जल्द ही वन विभाग को इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा और आग्रह किया जाएगा की वह इस समस्या का कोई न कोई उपाय करें ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीता सहगल, अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed