{"_id":"64c0fbaa36e29323cc0ae066","slug":"people-upset-due-to-undeclared-power-cut-in-lehar-village-of-sunhani-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-3078-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुन्हाणी के लेहड़ गांव में अघोषित बिजली कट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुन्हाणी के लेहड़ गांव में अघोषित बिजली कट से लोग परेशान
विज्ञापन
-गर्मी के बाद बरसात में शुरू हुए बिजली के कट
-लोगों ने बोर्ड से किया समस्या के समाधान का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के गांव लेहड़ में 50 परिवारों को विद्युत बोर्ड की मनमानी भारी पड़ रही है। अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान हैं। लंबे समय से बिजली बोर्ड बगैर किसी पूर्व सूचना के कट लगा रहा है। इसका खामियाजा आम बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
गांव में पिछले करीब एक माह से बिजली कट लग रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी अघोषित कट लगते थे, लेकिन कुछ समय तक इन पर अंकुश लग गया था। अब दोबारा से यह सिलसिला जारी हो गया है। उपभोक्ता नानक चंद, लेखराम, सुखदेव कौशल, शकुंतला कौशल, सुरेश कौशल, रामकृष्ण, संजू कौशल, राजेंद्र कौशल, सुरेश कुमार, सरिता कुमारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी बिजली कट लगते थे। अब दोबारा से कट लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन बिजली का कट लगता है, उस दिन सुबह पानी की सप्लाई भी नहीं मिलती है। इससे समस्या और गंभीर बन जाती है। इस समस्या के समाधान के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। अन्यथा मजबूर ग्रामीणों को विभाग के खिलाफ आंदोलन करने पर उतारू होना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और बोर्ड की होगी। उधर, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि इस गांव के लिए सिंगल फेस लाइन है। इस पर लोड अत्यधिक हो चुका है। थ्री फेस लाइन के लिए उच्चाधिकारियों और सरकार को पत्र भेजा गया है। जैसे ही सरकार से स्वीकृति उनके पास आएगी वैसे ही थ्री फेस लाइन कर दी जाएगी, जिससे बिजली संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।