फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People upset due to lack of mobile network in Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता में मोबाइल नेटवर्क न होने से लोग परेशान

Tue, 28 Nov 2023 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of mobile network in Jhanduta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र और साथ अन्य इलाकों में लोगों को मोबाइल सिग्नल की भारी समस्या से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बार-बार फोन करने पर सही ढंग से बात नहीं हो रही है। ज्यादा समस्या एयरटेल नेटवर्क मोबाइल सेवा में आ रही है। क्षेत्र के लोग कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। कई दिन से लोग मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

क्षेत्र में लोगों की फोन सेवाएं कई दिनों से प्रभावित होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा समस्या उपमंडल मुख्यालय के आसपास के गांवों में झेलनी पड़ रही है। लोगों के अनुसार मोबाइल फोन पर सही तरीके से बात नहीं हो रही है। इसके साथ ही लोगों की ऑनलाइन नेटवर्क सेवाओं पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं एयरटेल मोबाइल कंपनी का टावर उपमंडल मुख्यालय के अनंदघाट के नजदीक है। एयरटेल का सिग्नल चला जाता है तो बड़ी देर तक उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर सिग्नल के आने का इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने टेलीकॉम कंपनियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed