फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People should be aware of their health: Tehsin

लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें जागरूक : तहसीन

Tue, 28 Mar 2023 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
People should be aware of their health: Tehsin
13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन

छड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से छड़ोल पंचायत में आयोजित कृषि उद्यमी के 13 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण का समापन हो गया। लोगों को यह प्रशिक्षण कृषि उद्यमी के जानकार यश पाल ने दिया। इस शिविर में विभिन्न मनरेगा, स्वयं सहायता समूह और बीपीएल परिवार के 32 लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तहसीन मुस्ताक ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने सभी लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में लोगों को जानकारी दी। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने भी लोगों को बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना के बारे मेे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों में स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन सहित बहुत सी सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के निदेशक मंगत राम भारद्वाज ने लोगों का आवाहन किया कि वे स्वरोजगार के तौर पर कृषि से जुड़ कर अपनी आजीविका कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है। जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण देता है। इसका बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है। बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 साल के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण देता है। इनमें ड्रेस डिजाईिनंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर बी.डी. सांख्यान, प्रधान फूला देवी, उप प्रधान भगत राम, यूको बैंक प्रबंधक सुरेश ठाकुर और लीना शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed