फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People of five villages yearning for road facilities

Bilaspur News: सड़क सुविधा के तरस रहे पांच गांवों के लोग

Thu, 18 Jul 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
People of five villages yearning for road facilities
-विभाग को गिफ्ट डीड देने को तैयार लोग
विज्ञापन

-22 जुलाई को नायब तहसीलदार करेंगे निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप मंडल सदर की ग्राम पंचायत नम्होल, सिकरोहा और पंजैल खुर्द के पांच गावों के लोग आज भी सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। सड़क के लिए स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग को गिफ्ट डीड देने के लिए तैयार हैं। बावजूद इसके कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए मांग करते आ रहे हैं। कई साल से यह सड़क कच्ची है। इस पर वाहनों की आवाजाही नहीं होती है। इस सड़क के तहत साई घोरड़ी, सोहरी ब्राह्मणा, सोहरी कनैता बाग कलां और समलोग गांव आते हैं। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो इस सड़क से एंबुलेंस तक नहीं जा सकती। सिकरोहा गांव के किशन सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के नाम करने की कवायद शुरू की गई। लोगों की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। बावजूद इसके राजस्व विभाग के अधिकारी अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच गांवों के लोग सड़क सुविधा न होने से बहुत ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम सदर से आग्रह किया कि इस सड़क को शीघ्र लोक निर्माण विभाग के नाम करवाया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। सभी लोग भूमि देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई को नायब तहसीलदार वहां पर निरीक्षण करेंगे। इस दिन संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। अगर सभी पार्टी सहमत होते हैं और राजस्व रिकॉर्ड भी सही निकलते हैं तो ततीमा काटा जाएगा।
-अभिषेक कुमार गर्ग, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed